Headlines

आजसू कार्यकर्ताओं की अनदेखी से नाराज जिला सचिव, सांसद से जताई नाराजगी

प्रतिनिधित्व में आजसू की उपेक्षा, बिरेंद्र ठाकुर ने की सुधार की मांग

बरवाडीह । भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी पार्टी आजसू के जिला सचिव बिरेंद्र ठाकुर ने चतरा सांसद कालीचरण सिंह की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद ने लातेहार जिले में विभिन्न विभागों के लिए प्रतिनिधियों की नियुक्ति की है, लेकिन इनमें आजसू पार्टी के किसी भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता को स्थान नहीं दिया गया है। इसे दुखद बताते हुए उन्होंने कहा कि सहयोगी दल की अनदेखी करना उचित नहीं है। जिला सचिव बिरेंद्र ठाकुर ने कहा कि चुनाव के समय आजसू कार्यकर्ताओं को सम्मान और महत्व दिया जाता है, लेकिन चुनाव संपन्न होने के बाद उन्हें भुला दिया जाता है। यह रवैया कार्यकर्ताओं के मनोबल को तोड़ने वाला है। उन्होंने सांसद से मांग की कि निर्वाचन क्षेत्र में प्रतिनिधित्व देने की प्रक्रिया में सहयोगी दल आजसू पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं को भी शामिल किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भाजपा और आजसू गठबंधन सहयोग और सम्मान के आधार पर टिका है। यदि प्रतिनिधित्व में सहयोगी दल को नजरअंदाज किया जाता है तो यह गठबंधन की भावना के विपरीत होगा। ठाकुर ने आशा जताई कि सांसद इस पर गंभीरता से विचार कर सुधारात्मक कदम उठाएंगे, जिससे आजसू कार्यकर्ताओं का विश्वास बरकरार रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!