बरवाडीह में कराटे बेल्ट ग्रेडोंक का आयोजन, सभी खिलाड़ी हुए सफल

बरवाडीह । सोतोकान कराटे स्टाइल एवं क्लासिकल मार्शल आर्ट फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में रविवार को बरवाडीह रेलवे स्पोर्ट्स क्लब में कराटे बेल्ट ग्रेडोंक का सफल आयोजन हुआ।
इसमें सेंट क्लारेट स्कूल बरवाडीह, ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल चपरी, हूंटार (पलामू) और बरवाडीह के स्थानीय विद्यालयों के लगभग 50 कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया। बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में येलो बेल्ट (दसवां क्यू), ऑरेंज बेल्ट (नवम क्यू), ग्रीन बेल्ट (आठवां क्यू) और ब्लू बेल्ट (सातवां क्यू) की परीक्षा ली गई।
सभी खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए सफलता प्राप्त की। ग्रेडेशन सेंसाई मदन लाल के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में सेनपाई रमेश कुमार, जंग बहादुर सिंह, फुलचन सिंह, राहुल राम, रंजन सिंह और चंदन कुमार का योगदान रहा।
कार्यक्रम में व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष दीपक राज ने शिरकत की और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। सेंसाई मदन लाल ने कहा कि कराटे अनुशासन, आत्मविश्वास और आत्मरक्षा का उत्तम माध्यम है। जल्द ही बरवाडीह में जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिससे चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर खेलने का अवसर मिलेगा। दीपक राज ने कहा कि बरवाडीह के बच्चों ने यह साबित कर दिया है कि छोटे कस्बों की प्रतिभा किसी से कम नहीं है।
कराटे जैसे खेल युवाओं में सकारात्मक सोच और मजबूत व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं। इस मौके पर चंदन पासवान, बिशु कुमार, उज्ज्वल कुमार, साहिल, प्रमोद चौहान समेत कई लोग उपस्थित थे।



