Headlines

बाल दिवस पर शांति निकेतन पब्लिक स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

प्रतिभा, अनुशासन और उत्साह से बच्चों ने जीता सबका दिल

बरवाडीह । शांति निकेतन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में शुक्रवार को बाल दिवस के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रबंधन द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद मंच पर छोटे-छोटे बच्चों ने गीत, नृत्य, कविता, भाषण और समूह गायन जैसे आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसने उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों और गणमान्य अतिथियों का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर पूरे दिन बच्चों की हंसी, उत्साह और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के मनोरंजक खेल, स्पोर्ट्स एक्टिविटी और फन गेम्स की व्यवस्था की गई थी। साथ ही फास्ट फूड, स्वास्थ्यवर्धक नाश्ता एवं बच्चों की पसंद के व्यंजनों की व्यवस्था भी विद्यालय द्वारा की गई, जिससे बच्चों में खासा उत्साह देखा गया।

विद्यालय के डायरेक्टर डॉ.पवन कुमार व सांसद प्रतिनिधि दीपक राज

इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. पवन कुमार ने कहा कि बाल दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि बच्चों की प्रतिभा, अनुशासन और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने का संदेश है। उन्होंने कहा कि विद्यालय बच्चों के समग्र विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इसी तरह बच्चों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में कार्य करता रहेगा। कार्यक्रम के दौरान मौजूद सांसद प्रतिनिधि दीपक राज ने कहा कि शांति निकेतन पब्लिक स्कूल ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहतरीन वातावरण तैयार किया है। बाल दिवस पर बच्चों का उत्साह और उनकी प्रस्तुतियां इस विद्यालय की गुणवत्ता और अनुशासित शिक्षा प्रणाली को दर्शाती हैं। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

वहीं अभिभावकों ने विद्यालय के प्रति अपनी संतुष्टि व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय बच्चों को न सिर्फ पढ़ाई बल्कि नैतिकता, संस्कार और आत्मविश्वास भी सिखाता है। अभिभावकों ने कहा कि उनके बच्चों में विद्यालय आने के बाद सकारात्मक बदलाव स्पष्ट दिख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!