Headlines

बरवाडीह में 21 नवंबर से 13 दिसंबर तक लगेगा ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ शिविर

शशि भूषण तिवारी (प्रखंड अध्यक्ष, झामुमो) बरवाडीह

बरवाडीह । झारखंड मुक्ति मोर्चा बरवाडीह प्रखंड अध्यक्ष शशि भूषण तिवारी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में इस वर्ष भी आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह शिविर 21 नवंबर से 13 दिसंबर 2025 तक प्रखंड के 15 पंचायतों में आयोजित होगा।

उन्होंने बताया कि शिविर में जाति, आय, आवासीय प्रमाण पत्र, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, सर्वजन पेंशन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मंइया सम्मान योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, हर राशन कार्ड, बिरसा सिंचाई कूप योजना, गुरुजी एक्सीडेंट क्रेडिट कार्ड, पशुधन योजना, अबुआ आवास योजना, फूलो–झानो योजना, सोना–सोबरन योजना के तहत धोती–साड़ी वितरण सहित अनेक योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। साथ ही गरीब और असहाय परिवारों के बीच कंबल वितरण और स्वास्थ्य शिविर में जांच व दवा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

तिवारी ने झामुमो के सभी बूथ, पंचायत और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अपील की कि निर्धारित शिविरों में उनकी उपस्थिति मजबूती से रहें, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके। उन्होंने आम जनता से भी आग्रह किया कि गांव-टोला में सूचना फैलाएं और अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!