Headlines

एनडीए की प्रचंड जीत पर बरवाडीह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

आतिशबाजी, अबीर – गुलाल और नारों से गूंजा बस स्टैंड क्षेत्र

बरवाडीह । बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की प्रचंड बहुमत से मिली जीत का जश्न बरवाडीह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से मनाया। शुक्रवार को बस स्टैंड स्थित आदिशक्ति महावीर मंदिर परिसर कार्यकर्ताओं के रंग-गुलाल, पटाखा और जयकारों से सराबोर हो गया। मंडल महामंत्री मनोज प्रसाद और भाजयुमो महामंत्री प्रवीण कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी। उप प्रमुख बिरेंद्र जयसवाल ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और एनडीए सरकार की विकासपरक नीतियों की जीत है। उन्होंने कहा कि बिहार और देश मजबूत नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सांसद प्रतिनिधि दीपक तिवारी ने कहा कि बिहार की जनता ने फिर विकास को चुना है। एनडीए की यह जीत युवाओं, किसानों और गरीबों के हित में किए गए कार्यों की स्वीकृति है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बिहार और सशक्त व आत्मनिर्भर बनेगा।

सांसद प्रतिनिधि दीपक राज ने कहा कि बरवाडीह सहित पूरे क्षेत्र में कार्यकर्ताओं का जो उत्साह देखने को मिल रहा है, वह इस बात का प्रमाण है कि भाजपा की विचारधारा लोगों के दिलों में गहराई तक स्थापित हो चुकी है। उन्होंने प्रधान मंत्री मोदी जी के साथ चतरा सांसद कालीचरण सिंह जी का आभार जताते हुए कहा कि कालीचरण सिंह जी के नेतृत्व में बिहार के सासाराम लोकसभा की सभी छह सीटों पर एनडीए ने जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि बिहार की जीत पूरे संगठन के लिए प्रेरणा है और आने वाले चुनावों में यह ऊर्जा और मजबूत होगी।

हम पार्टी के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने कहा कि एनडीए की ऐतिहासिक जीत युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का भरोसा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर विकास, रोजगार, शिक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेंगी। मौके पर सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश गुप्ता, भाजपा नेता सुनील सिंह, एससी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष दिलीप पासवान, संतोष विश्वकर्मा, कृष्णा कसेरा, वरुण सिंह, नंदलाल प्रसाद, सोनू सिंह, ओमप्रकाश लाल, गुड्डू, मुकेश भुइयां, नरेश, कुलदीप, छोटेलाल, शंभू प्रजापति और बिट्टू सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!