Headlines

बरवाडीह में नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर, 254 मरीजों का हुआ उपचार


बरवाडीह । लक्ष्मी चंद्रवंशी होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल की ओर से शुक्रवार को बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत राजेंद्र कॉम्प्लेक्स के पास नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ कराने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।

शिविर में डॉ. संदेश कुमार और डॉ. मनोज कुमार ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। वहीं लैब टेक्नीशियन अन्नू सिंह द्वारा विभिन्न जांचें की गईं। शिविर को सुचारू रूप से संचालित करने में नर्सिंग स्टाफ ममता कुमारी, दवा वितरण में ममता पाल, अंकिता कुमारी, आर्यांशी सिंह, चांदनी कुमारी, दिव्या कुमारी, संजय कुमार, अभय कुमार, अनिल कुमार सहित अन्य स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आयोजकों ने बताया कि इस एक दिवसीय शिविर में कुल 254 मरीजों का सफल इलाज किया गया। मरीजों को आवश्यक होम्योपैथिक दवाएं पूरी तरह नि:शुल्क दी गईं। शिविर में बुखार, खांसी-जुकाम, त्वचा रोग, जोड़ों का दर्द, पाचन संबंधी समस्या और सामान्य बीमारियों की जांच व उपचार किया गया।

स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर से ग्रामीण क्षेत्रों में बसने वाले आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को बड़ी राहत मिलती है। चिकित्सा महाविद्यालय की टीम ने बताया कि आगे भी समय-समय पर ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!