Headlines

बरवाडीह में कराटेकारों को मिली सर्टिफिकेट व बेल्ट ग्रेडिंग की उपाधि

सर्टिफिकेट व बेल्ट के साथ कराटेकार

रेलवे स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने दिखाया अनुशासन और कौशल

बरवाडीह । सोतोकान कराटे स्टाइल ऑफ क्लासिकल मार्शल आर्ट ऑफ इंडिया के तत्वावधान में रविवार को रेलवे स्पोर्ट्स क्लब, बरवाडीह में कराटे बेल्ट ग्रेडिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संत क्लारेट स्कूल, ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल चपरी तथा छितरा (पलामू) के कराटेकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कठोर अभ्यास और तकनीकी परीक्षा के बाद सफल प्रतिभागियों को नई बेल्ट व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

रिया कुमारी, सुमित कुमार, सुशील कुमार, आशीष कुमार एवं कृष्णा कुमार को ब्लू बेल्ट (सात क्यू), उत्कर्ष कुमार, उत्सव कुमार, अर्णव आयुष, रोशन टोपनो व अरुण कुमार को ऑरेंज बेल्ट (नवम क्यू) तथा सुप्रिया कुमारी को ग्रीन बेल्ट (आठ क्यू) की उपाधि दी गई। बेल्ट ग्रेडिंग जिला मुख्य कराटे प्रशिक्षक सेंसाई मदन लाल द्वारा संपन्न कराई गई। उन्होंने कहा कि कराटे आत्मरक्षा के साथ-साथ आत्मविश्वास, अनुशासन और मानसिक एकाग्रता विकसित करता है।

आज के दौर में बच्चों के लिए मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण अत्यंत जरूरी है। सांसद प्रतिनिधि दीपक राज ने कहा कि खेल और मार्शल आर्ट बच्चों को सकारात्मक दिशा देने का सशक्त माध्यम है।उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी ऐसी प्रतिभाएं मौजूद हैं, जिन्हें उचित मंच मिलने पर वे जिला और राज्य स्तर पर पहचान बना सकती हैं। उन्होंने सभी सफल कराटेकारों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में संपाई जंगबहादुर सिंह, चंदन कुमार, राहुल राम सहित अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!