
कोटालपोखर।
गुरुवार देर रात मयूरकोला पंचायत के भनव गाँव में स्वास्थ्य विभाग की ओर से फाइलेरिया उन्मूलन के लिए रात्रि रक्त-पट संग्रह (नाइट ब्लड सर्वे) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अभियान लगातार दूसरे दिन चलाया गया।

कार्यक्रम के दौरान 20 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों का रात 8 बजे से रात 12 बजे तक रक्त-पट संग्रह किया गया। टीम ने ग्रामीणों को वेक्टर जनित रोगों—जैसे कालाजार, मलेरिया, फाइलेरिया और डेंगू—के लक्षण, बचाव और रोकथाम के उपायों के बारे में जागरूक भी किया।
कार्यक्रम में मुकेश कुमार (एलटी), सुनील कुमार (एमपीडब्ल्यू), सपन कुमार, हर्षवर्धन कुमार तथा सहिया उपस्थित थीं।



