
बरवाडीह । देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस को समर्पित बाल दिवस पर बरवाडीह के शांति निकेतन पब्लिक स्कूल में बाल मेला का आयोजन शुक्रवार को किया गया है.
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9:00 बजे और समापन दोपहर 1:00 होगा.मेले में विद्यालय के शिक्षकों और शिक्षिकाओं के द्वारा तरह तरह के व्यंजन और खाने-पीने के स्टॉल लगाये जायेंगे. स्टॉल में द्वारा विभिन्न प्रकार के व्यंजन जैसे चाट, चाउमीन, पानीपुरी झालमुरी आदि के स्टॉल लगाये जायेंगे . वहीं कई खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जायेगा. अलग-अलग स्टॉल में बच्चों के द्वारा अलग-अलग गेम्स का भी आयोजन किया गया है. वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम जिसमें लोक नृत्य (नागपुरी डांस), गायन और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जायेगी. मेले में स्कूली बच्चों के अलावा अन्य लोगों को भी आमंत्रित किया गया है.

विद्यालय प्राचार्य शांतनु डे ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता कहे जाते हैं, उन्हें छोटे बच्चों से बहुत स्नेह था. आज के बच्चे ही कल के योग्य नागरिक होंगे. इसलिए विद्यालय में बाल मेला का आयोजन किया जा रहा है ताकि बच्चों को बाल दिवस के अवसर पर भरपूर मनोरंजन और सीखने के अवसर प्रदान किया जा सके. वहीं विद्यालय के निदेशक डॉ पवन कुमार ने कहा कि बाल मेले का आयोजन का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के बोझ से मुक्त करके आनंद और मनोरंजन का अवसर देना है. लगातार पढ़ाई से बच्चों में निराशा बन जाती है इसलिए इस तरह के अवसर पर उनके अंदर आनंद और उल्लास भरने का प्रयास किया जायेगा.




Need to download VN123, been hearing a lot about it. Anyone got a trusted download link? Let’s get this game going! Download it here: tai vn123