Headlines

जिला स्तरीय खेल प्रतिभा चयन प्रतियोगिता 18-19 सितंबर को लातेहार में

लातेहार।निदेशक, खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड रांची के निर्देश पर आगामी 18 और 19 सितंबर 2025 को जिला स्तरीय खेल प्रतिभा चयन प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित जिला खेल स्टेडियम में होगा।

जिला खेल पदाधिकारी अविनेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतिभा चयन प्रतियोगिता में भाग लेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के बाद चयनित खिलाड़ियों को आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस एवं जेएसएसपीएस द्वारा संचालित प्रशिक्षण केंद्रों में प्रवेश मिलेगा।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का चयन बैटरी टेस्ट (एसटीसी नॉर्म्स) और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। सफल खिलाड़ियों को निःशुल्क आवास, भोजन, शिक्षा, खेल उपकरण, बीमा और उच्च स्तरीय प्रशिक्षण की सुविधा झारखंड खेल प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।

यह प्रतियोगिता 10 से 14 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए होगी। प्रतिभागियों को जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा।

अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी जिला खेल समन्वयक लखेश्वर मंडल (मो. 8789303968) और वॉलीबॉल प्रशिक्षक प्रवीण मिश्रा (मो. 9431556400) से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!